Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मानदेय बढ़ने पर महराजगंज के ग्राम प्रहरियों में खुशी:रिजर्व पुलिस लाइन में...

मानदेय बढ़ने पर महराजगंज के ग्राम प्रहरियों में खुशी:रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, ईमानदारी से काम करने की हुई अपील

मानदेय बढ़ने पर महराजगंज के ग्राम प्रहरियों में खुशी:रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, ईमानदारी से काम करने की हुई अपील

महराजगंज के रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरी (चौकीदार) सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में बरेली में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की तो उपस्थित ग्राम प्रहरियों ने खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौजूद रहे। इन्होंने कई ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने उनसे नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच की अहम कड़ी हैं। उन्होंने प्रहरियों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपना काम करने की अपील की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat