दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा, भिटौली में नवरात्र पर कन्या पूजन हुआ। विद्यालय के डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर बालिकाओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में डांडिया और गरबा प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में येलो हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। डांडिया और गरबा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा। पारंपरिक गीत-संगीत पर विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों के मूल्यांकन के बाद येलो हाउस को विजेता घोषित किया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























