बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के गन्ना क्रय केंद्र शिवा समेत कई केंद्रों पर गन्ने से लदी गाड़ियों की कतार लगी है। किसानों का कहना है कि चार-पांच दिन से उनके गन्ने की खरीद नहीं हुई है।
.
ये केंद्र गोंडा जिले के बभनान में हैं। किसानों ने मिल प्रबंधन से व्यवस्था ठीक कर गन्ने की तौल और उतराई कराने की मांग की है।
किसानों ने कहा कि फसल बेचने के लिए उन्हें कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने किसान के हक और सम्मान की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
शिवा सेंटर के कांटा बाबू नीरज सिंह ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। मजदूरों की व्यवस्था होते ही तौल की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी जाएगी।
BREAKING
NEWS
















