Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश भटपुरवा खुर्द में बंदर गन्ने की फसल तोड़ रहे:किसान खेतों में पहरा...

भटपुरवा खुर्द में बंदर गन्ने की फसल तोड़ रहे:किसान खेतों में पहरा देने को मजबूर, वन विभाग से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

श्रावस्ती के इकौना इलाके के भटपुरवा खुर्द गांव में बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर गन्ने की फसल तोड़ रहे हैं। इससे किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है।
किसानों राजमणि, सुशील, हीरामनी और शिवम पाण्डेय के मुताबिक, रोजाना दर्जनों बंदर खेतों में आते हैं। वे गन्ने को उखाड़कर खाते हैं। किसानों के भगाने के बाद भी बंदर बार-बार लौट आते हैं।
किसानों का कहना है कि उन्होंने फसल तैयार करने में मेहनत और पैसा लगाया है, लेकिन बंदर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं।
किसानों ने वन विभाग से शिकायत की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने और फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।