महराजगंज में गुरुवार को संविधान दिवस पर रामरेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल आदर्शों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर उद्योग चौराहे से होते हुए जिला मुख्यालय की ओर गई। छात्र संविधान से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने ‘संविधान का सम्मान करो’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। रैली के जरिए विद्यार्थियों ने लोगों को संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के साथ समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों के बारे में जागरूक किया। शिक्षक राहुल सैनिक ने विद्यार्थियों के साथ नारे लगाए और उन्हें संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान और उसके मूल आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से अपने मौलिक कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने को कहा। प्राचार्या डॉ. सीमा भारती ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने नागरिकों से संविधान के आदर्शों और मूल्यों को जीवन में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सीमा भारती, शिक्षक सुनील कुमार, राहुल सैनिक, अमरनाथ मिश्रा, अन्य शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विधि कॉलेज के छात्रों ने संविधान दिवस पर रैली निकाली:नेहरू नगर से उद्योग चौराहे तक निकले, राहुल सैनिक ने दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
BREAKING
NEWS
















