श्रावस्ती में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली में शामिल होने के लिए श्रावस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रवाना हुए। भिनगा विधानसभा क्षेत्र से एमआईएम प्रत्याशी घोषित हाजी दद्दन खान भी अपनी टीम के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। हाजी दद्दन खान ने बताया कि भिनगा और ताल बघौड़ा से बसों का इंतजाम किया गया था। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी और समर्थकों की ओर से भी बसों की व्यवस्था की गई। श्रावस्ती से कुल चार बसें रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुईं, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम लोग शामिल रहे। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली आयोजित की गई। रैली में शामिल होने को लेकर श्रावस्ती के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। हाजी दद्दन खान के साथ बड़ी संख्या में लोग लखनऊ के लिए रवाना हुए।
श्रावस्ती से चार बसें रैली के लिए रवाना हुईं:लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर की संयुक्त रैली में शामिल होंगे कार्यकर्ता
और पढ़ें
BREAKING
NEWS
















