बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक की शंकरपुर ग्राम पंचायत के अंबेडकर नगर में बुधवार, 26 नवंबर को विधायक अजय सिंह का कार्यक्रम है। कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर रखा गया है। विधायक के आने की सूचना के बाद ब्लॉक के अधिकारियों ने सड़क की सफाई शुरू कराई। दर्जनों सफाईकर्मियों को सड़क पर झाड़ू लगाने के लिए लगाया गया। सुबह से सफाईकर्मी राष्ट्रीय राजमार्ग से अंबेडकर नगर तक सड़क साफ करते नजर आए। सड़क पर चूने का छिड़काव भी किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आम दिनों में सड़क की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। उनका कहना है कि नेता के आने की खबर मिलते ही सफाई शुरू हो जाती है।
BREAKING
NEWS

















