Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश टड़वा महंत सीताद्वार में कार्तिक पूर्णिमा मेला तीसरे दिन:श्रद्धालु माता सीता के...

टड़वा महंत सीताद्वार में कार्तिक पूर्णिमा मेला तीसरे दिन:श्रद्धालु माता सीता के मंदिर में पूजा कर सीताकुंड झील में कर रहे स्नान

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के टड़वा महंत सीताद्वार में कार्तिक पूर्णिमा मेले का आज तीसरा दिन है। सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वे माता सीता के मंदिर में पूजा कर सीताकुंड झील में स्नान कर रहे हैं। यह पारंपरिक मेला पांच दिन तक चलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जगह-जगह इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी मेले पर नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त रैन बसेरे और भोजन की व्यवस्था की गई है। खाने-पीने की सुविधाएं भी मुफ्त दी जा रही हैं। पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से माता सीता के मंदिर में पूजा करने और सीताकुंड झील में स्नान करने की अपील की। साथ ही माता रानी का आशीर्वाद लेने और मनोकामना पूरी होने की कामना करने को कहा।