श्रावस्ती19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार देर रात्रि 12:00 बजे तक जिलेभर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के साथ देवी भक्ति की धूम रही। दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते ही पंडालों में आरती और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्रि को लेकर जिलेभर में दुर्गा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके साथ ही परंपरानुसार घटस्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाली देवी आराधना का संकल्प लिया गया।
दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग अर्पित किया जाता है।

विभिन्न दुर्गा पंडालों में आकर्षक धार्मिक झांकियों का मंचन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देवी-देवताओं के स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुतियां लोगों का मन मोह रही हैं। आयोजकों की ओर से नवरात्रि के दौरान दस दिनों तक धार्मिक झांकियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। दुर्गा पंडालों में रात्रि के समय सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकें। नवरात्रि के चलते जिलेभर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























