महराजगंज के फरेंदा में नवरात्र के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06, सिविल लाइन स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अनुज भारती, आकांक्षी अधिकारी आदित्य चौधरी, वार्ड नंबर 11 के सभासद मोनू पांडेय और वार्ड नंबर 06 के सभासद प्रतिनिधि मुकेश सिंधी मौजूद रहे। कन्या पूजन से सनातन संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। वहीं, पौधरोपण के जरिए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया। इस पहल का मकसद भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही नारी सम्मान और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























