Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध का फैसला:महाराजगंज और फरेंदा...

वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध का फैसला:महाराजगंज और फरेंदा बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सुरक्षा समेत 5 मांगों पर जताई नाराजगी

वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध का फैसला:महाराजगंज और फरेंदा बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सुरक्षा समेत 5 मांगों पर जताई नाराजगी

महाराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों के हितों से जुड़े 5 अहम मुद्दों को लेकर हर शनिवार को न्यायिक कार्य से दूर रहकर विरोध दिवस मनाने का फैसला किया है। फरेंदा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। महाराजगंज बार एसोसिएशन की 07.10.2026 को हुई बैठक में यह 5 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया था। महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने 12 अक्टूबर को पत्र जारी कर सभी बार संगठनों से सहयोग की अपील की थी। फरेंदा बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वे हर बुधवार को सांकेतिक रूप से इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाएंगे। उनकी 5 प्रमुख मांगों में हड़ताल न करने के दबाव का विरोध, हाईकोर्ट के अधिवक्ता विरोधी फैसले का विरोध, एडवोकेट एक्ट 1961 में प्रस्तावित संशोधन बिल का विरोध, यूपी सरकार द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू न करने का विरोध और महाराजगंज सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए 35 एकड़ भूमि अधिग्रहण की मांग शामिल है। ये सभी मुद्दे वकीलों के सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हैं। इन मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी बार संगठनों की एकजुटता जरूरी है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat