बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के कटास गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। गौर पुलिस ने पीड़ित महेंद्र बहादुर सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार हरेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह, रिया सिंह और कमलेश सिंह ने मिलकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान महेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी सविता और बेटी सोनाली शिखा को भी चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, FIR नंबर 0174/2026 रात 10:29 बजे दर्ज की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 352, 115(2) और 333 लगाई गई हैं। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर दुर्गविजय गिरि को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जांच कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› आशा कार्यकर्ताओं ने 5 मांगों को लेकर दी आंदोलन की-चेतावनी:मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग › बाढ़ से फसल-बर्बाद, 25किसानों को मिला मुआवजे का डेमो चेक:विधायक ने बांटे चेक, चार गांवों के 1399 किसानों को मिलेगी सहायता › सिसवा में विकास कार्यों को मिली गति:सुभाष नगर में RCC रोड और नाली निर्माण का शुभारंभ, दुर्गा प्रतिमा व लक्ष्मी-गणेश विसर्जन जुलूस का रास्ता होगा सुगम › वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध का फैसला:महाराजगंज और फरेंदा बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सुरक्षा समेत 5 मांगों पर जताई नाराजगी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















