पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम किया। महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार गिरी, सिपाही भीम सिंह पटेल और महिला सिपाही डिम्पल यादव ने नए अपराध कानूनों की जानकारी दी, जिसमें महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस ने साफ किया कि महिलाओं से जुड़े अपराध रोकने को प्रशासन तैयार है। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर क्राइम शिकायत के लिए 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की पूरी जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि मुश्किल समय में महिलाएं इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं, पहचान गुप्त रहेगी। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, पॉस्को एक्ट समेत अन्य जरूरी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बढ़ते साइबर क्राइम से बचने के उपाय और सावधानियां भी बताई गईं। पुलिस ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने को कहा। सुरक्षा और सहायता का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने इस पहल की तारीफ की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























