Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश शिवम श्रीवास्तव सचिन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने: राष्ट्रीय कार्यकारिणी...

शिवम श्रीवास्तव सचिन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाई – Shivam Srivastava Sachin Appointed National Secretary

बस्ती के समाजवादी पार्टी के युवा नेता शिवम श्रीवास्तव सचिन को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

.

समर्थकों का कहना है कि शिवम ने युवाओं के बीच पहचान बनाई है और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि शिवम नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी मजबूत होगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान आगे बढ़ेगा।

इस नियुक्ति के बाद बस्ती के समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।