Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में सांड की टक्कर से बाइक सवार घायल: तहसील गेट नंबर-2...

जमुनहा में सांड की टक्कर से बाइक सवार घायल: तहसील गेट नंबर-2 के पास हुआ हादसा, अंशुल सिंह ने एंबुलेंस से CHC मल्हीपुर पहुंचाया – Shravasti Accident

श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र में जमुनहा तहसील गेट नंबर-2 के पास सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक पैरू घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मल्हीपुर भेजा गया।

.

जानकारी के अनुसार, पैरू कहीं जा रहा था। तभी सामने आए सांड ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

मौके पर मौजूद समाजसेवी अंशुल सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर पैरू को CHC मल्हीपुर पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में घूम रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है