Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश NCC कैडेट्स ने संविधान जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्सा: महराजगंज के इंटर...

NCC कैडेट्स ने संविधान जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्सा: महराजगंज के इंटर कॉलेज में वाद-विवाद, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं – Maharajganj News

संविधान गौरव दिवस पर 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तहत महराजगंज के पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुए। कैडेट्स ने वाद-विवाद, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

.

कैडेट अंजली सिंह ने कहा कि संविधान भारतीयों के अधिकारों, स्वतंत्रता, समानता और न्याय का आधार है। उन्होंने कहा कि यह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है।

विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी गरिमा बनाए रखना और इसमें दिए आदर्शों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कैडेट्स को जागरूक, अनुशासित और देश के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को संविधान में दिए अधिकारों के साथ अपने मौलिक कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी कल देश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि कैडेट्स का काम अनुशासन और प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की सेवा करने की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में हिमांशु पटेल, आर्यांश, अरुण, मयंक, विपिन, आदर्श, आराध्या, दिव्या, नीलाक्षी, अनन्या, मुस्कान और अन्य एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता, समानता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।