Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 6.0: चौक बाजार में पुलिस ने निकाली जागरूकता:बाल विवाह, दहेज...

मिशन शक्ति 6.0: चौक बाजार में पुलिस ने निकाली जागरूकता:बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ दिया संदेश, हेल्पलाइन नंबर बताए

मिशन शक्ति 6.0: चौक बाजार में पुलिस ने निकाली जागरूकता:बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ दिया संदेश, हेल्पलाइन नंबर बताए

चौक बाजार में 13 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पुलिस और दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का मकसद लोगों को यातायात नियमों और महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश दिया। महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए 1090, 181, 112 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक रेखा वर्मा, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, उपनिरीक्षक अंकित राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव, सीमा, आश्वि सैनी, संध्या समेत पूरा पुलिस बल मौजूद था।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat