बस्ती में कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख के पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर सोमवार की देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की महाराजगंज चौकी के अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर पुराने ईंट-भट्ठे के पास हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस एडिशनल एसपी श्यामकांत ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल गोली चलने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› परतावल में PNB की नई शाखा का उद्घाटन:ग्राहकों को गोल्ड लोन, लॉकर और एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी › आशा कार्यकर्ताओं ने 5 मांगों को लेकर दी आंदोलन की-चेतावनी:मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग › बाढ़ से फसल-बर्बाद, 25किसानों को मिला मुआवजे का डेमो चेक:विधायक ने बांटे चेक, चार गांवों के 1399 किसानों को मिलेगी सहायता › सिसवा में विकास कार्यों को मिली गति:सुभाष नगर में RCC रोड और नाली निर्माण का शुभारंभ, दुर्गा प्रतिमा व लक्ष्मी-गणेश विसर्जन जुलूस का रास्ता होगा सुगम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















