Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश ‘संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार’, संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित...

‘संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार’, संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित शाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना हमारा दायित्व है। 26 नवंबर 1949 को हमारे देश की एक नई यात्रा शुरू हुई। 1857 से 1947 तक चले 90 वर्षों के लंबे स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत बलिदान हुए। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते मां भारती को आजाद कराने के लिए यज्ञ की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कई लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर, पढ़ाई-लिखाई सब कुछ छोड़कर इस महान राष्ट्र को आजाद कराने के लिए अथक प्रयास किए।