Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कॉलेज में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताएं और नाटक हुए: बृजमनगंज के महात्मा...

कॉलेज में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताएं और नाटक हुए: बृजमनगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई – Samvidhan Divas Celebration

महाराजगंज के बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

.

प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने कहा कि संविधान नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है और उनके मौलिक कर्तव्य भी तय करता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।

नागरिकशास्त्र के प्रवक्ता रामबरन ने संविधान की विशेषताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है।

डॉ. विजय श्रीमल्ल ने संविधान दिवस के महत्व, संविधान की सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। एनसीसी कैडेट्स ने संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर नाटक का मंचन किया।