श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र के साथ ही जिलेभर में देवी भक्ति की धूम मची हुई है। दुर्गा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की। शाम होते ही पंडालों में आरती, भजन और धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार देर रात्रि 12:00 बजे तक कार्यक्रम चलते रहे। जिले में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री और दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना के साथ पंडालों में धार्मिक गतिविधियां और तेज हो गईं। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है। उनका स्वरूप साहस, शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना की।
नवरात्र के तीसरे दिन जिले के कुछ दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आंखों पर लगी पट्टी खोली गई। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ आंखों की पट्टी खुलते ही दर्शन पूजन किया, कुछ स्थानों पर पहले दिन ही नेत्रपट्टी खोल दी गई थी, जबकि कई पंडालों में अभी पट्टी नहीं खोली गई है।
इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। पंडालों में आकर्षक सजावट और देवी-देवताओं की धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आयोजकों के अनुसार, नवरात्र के आगामी दिनों में भी पंडालों में धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी सतर्क है। दुर्गा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा रात में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे जनपद में नवरात्र को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कलाकारों ने सरकारी योजनाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया:खेसरहा में भोजपुरी अभिनेता निर्देशन में सरकारी योजनाओं को दिखाया, बड़ी संख्या में दर्शक जुटे › Navratri 2026 | Lehra Devi Temple Road Condition & Devotees Struggle › सड़क एक साल में उखड़ी:बलरामपुर में PWD ने बनाई थी, जगह-जगह गड्ढे; राहगीर हो रहे चोटिल › नवदुर्गा पूजा उत्सव में राजा परीक्षित की कथा सुनाई गई:श्रावस्ती के अकारा गांव में श्रद्धालु भावुक हुए, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















