Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कलाकारों ने सरकारी योजनाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया:खेसरहा में भोजपुरी...

कलाकारों ने सरकारी योजनाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया:खेसरहा में भोजपुरी अभिनेता निर्देशन में सरकारी योजनाओं को दिखाया, बड़ी संख्या में दर्शक जुटे

कलाकारों ने सरकारी योजनाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया:खेसरहा में भोजपुरी अभिनेता निर्देशन में सरकारी योजनाओं को दिखाया, बड़ी संख्या में दर्शक जुटे

खेसरहा के सकारपार चौराहे पर मंगलवार शाम ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ नाटक का मंचन हुआ। भोजपुरी अभिनेता संतोष श्रीवास्तव के निर्देशन में कलाकारों ने सरकारी योजनाओं को नाटक के जरिए दिखाया। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उनके फायदे और आम लोगों के जीवन में उनके महत्व को समझाया गया। इसका मकसद लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। इसमें भोजपुरी कलाकार अमृता चौहान, शीतल पांडेय, नीतू चौहान, साक्षी पटेल, आकांक्षा चौहान, निखिल अंगुरिया, वंश सिंह, चंदन यादव, कुलदीप निषाद, उत्कर्ष पांडेय, लक्ष्मण प्रजापति और कन्हैया सिंह ने अभिनय किया। कार्यक्रम में बांसी विधानसभा भाजपा संयोजक जितेंद्र कुमार मिश्रा, सकारपार मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी, विधानसभा कार्यक्रम सहसंयोजक शिव प्रकाश कनौजिया, प्रधान प्रतिनिधि राहुल पांडेय, बृज किशोर पांडेय, विकास त्रिपाठी और सोनू मिश्रा मौजूद थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat