राकेश कुमार | लेहरा(फरेंदा), महराजगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लेहड़ा देवी मंदिर रास्ते पर गंदगी और गड्ढे।
फरेंदा में शारदीय नवरात्रि में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां आर्द्रवनवासिनी लेहड़ा देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता बहुत खराब है।
यह धाम महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में लेहरा स्टेशन कस्बे से 3 किलोमीटर दूर है। लेहरा स्टेशन कस्बे में जगह-जगह गंदगी, कचरे का ढेर और कीचड़ फैला है। सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भरा है।
नवरात्रि में भीड़ बढ़ने से भक्तों को काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को कीचड़ और गड्ढों से निकलने में दिक्कत आ रही है। गंदगी से बदबू भी आ रही है।
डॉ. रमेश गुप्ता, राघवेंद्र चौधरी, राहुल यादव, प्रमोद चौधरी, विकास अग्रहरि, प्रमोद यादव और राम प्रकाश यादव समेत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द साफ-सफाई और मरम्मत की मांग की है। इससे भक्तों की यात्रा आसान हो सकेगी।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























