सीतापुर से अयोध्या जा रही सीमेंट लदी एक ट्रक बहराइच के पास एक पुल से टकराकर पलट गई। यह घटना रात करीब 1 बजे बारनापुर मार्केट के पास हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुल का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक बिरला परफेक्ट सीमेंट लेकर जा रही थी। ड्राइवर विनोद कुमार लहरपुर निवासी को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। सड़क पर सीमेंट फैल गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर के दाहिने हाथ में मामूली चोट आई है, जबकि खलासी पूरी तरह सुरक्षित है। ड्राइवर ने घटना की सूचना गाड़ी मालिक को दी। मौके पर जमा हुए लोगों ने रास्ते से सीमेंट हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› EVM-VVPAT Testing Under CCTV Surveillance › असिस्टेंट प्रोफेसर से 24.90 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में घर बैठे कमाई का दिया झांसा, 38 ट्रांजैक्शन में उड़ाए रुपये › गंगापुर फार्म में सड़क पर दिखा विशाल मगरमच्छ:पानी वाले रास्ते पर दिखा, जंगली जानवरों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत › बहादुर गंज बाजार में एक हफ्ते से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर जलने से देवी भक्तों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















