Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में सीमेंट लदी ट्रक पुल से टकराकर पलटी:ड्राइवर को झपकी आने...

बहराइच में सीमेंट लदी ट्रक पुल से टकराकर पलटी:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा; पुल पर फैली सीमेंट हटाई गई

बहराइच में सीमेंट लदी ट्रक पुल से टकराकर पलटी:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा; पुल पर फैली सीमेंट हटाई गई

सीतापुर से अयोध्या जा रही सीमेंट लदी एक ट्रक बहराइच के पास एक पुल से टकराकर पलट गई। यह घटना रात करीब 1 बजे बारनापुर मार्केट के पास हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुल का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक बिरला परफेक्ट सीमेंट लेकर जा रही थी। ड्राइवर विनोद कुमार लहरपुर निवासी को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। सड़क पर सीमेंट फैल गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर के दाहिने हाथ में मामूली चोट आई है, जबकि खलासी पूरी तरह सुरक्षित है। ड्राइवर ने घटना की सूचना गाड़ी मालिक को दी। मौके पर जमा हुए लोगों ने रास्ते से सीमेंट हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat