Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहादुर गंज बाजार में एक हफ्ते से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर जलने से देवी...

बहादुर गंज बाजार में एक हफ्ते से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर जलने से देवी भक्तों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

बहादुर गंज बाजार में एक हफ्ते से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर जलने से देवी भक्तों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

हरैया सतघरवा के बहादुर गंज बाजार में पिछले एक हफ्ते से बिजली सप्लाई ठप है। इससे नाराज बिजली उपभोक्ताओं और देवी भक्तों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि बाजार के दक्षिणी छोर पर लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है और बिजली का पोल भी टूट गया है। बिजली विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पन्ना लाल, रामकिशोर, विनोद कुमार, आबाद अहमद और नान बाबू जैसे कई लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल सजे हैं, लेकिन बिजली न होने से घरों में अंधेरा रहता है। भीषण गर्मी और चोरों का डर भी बना हुआ है। हरैया फीडर के अवर अभियंता तबरेज ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। लोड ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर जल गया है। उन्होंने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat