फरेंदा के अमृत लाल महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्लास्टिक मुक्ति और जल संरक्षण पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रों को प्लास्टिक के नुकसान और पानी बचाने का महत्व समझाया। प्राचार्य ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती है। यह मिट्टी और पानी के स्रोतों को गंदा कर रहा है। उन्होंने छात्रों से कपड़े के थैले इस्तेमाल करने और घर से ही इसकी शुरुआत करने को कहा। जल संरक्षण पर जोर देते हुए बताया गया कि जमीन का पानी लगातार नीचे जा रहा है। बारिश का पानी बचाना और उसका सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। युवाओं को इस अभियान को आगे बढ़ाना होगा। इस कार्यक्रम में कुल 72 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल थे। छात्रों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने और पानी बचाने की शपथ ली। परिसर में साफ-सफाई कर प्लास्टिक कचरा भी हटाया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› EVM-VVPAT Testing Under CCTV Surveillance › असिस्टेंट प्रोफेसर से 24.90 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में घर बैठे कमाई का दिया झांसा, 38 ट्रांजैक्शन में उड़ाए रुपये › गंगापुर फार्म में सड़क पर दिखा विशाल मगरमच्छ:पानी वाले रास्ते पर दिखा, जंगली जानवरों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत › बहादुर गंज बाजार में एक हफ्ते से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर जलने से देवी भक्तों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















