बहराइच के मिहींपुरवा/मोतीपुर स्थित गंगापुर फार्म क्षेत्र में जंगली जानवरों का आना-जाना बढ़ गया है। बीती रात पानी वाले रास्ते पर एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर फैल गया। यह घटना 13 अक्टूबर की शाम करीब 7:21 बजे की है। गंगापुर फार्म के पानी वाले रास्ते पर, विपिन के घर के पास बांस के झुरमुट के पास सड़क पर एक बड़ा मगरमच्छ आ गया। राहगीरों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो मगरमच्छ सड़क किनारे रेंगता दिखा। कुछ देर बाद वह झाड़ियों में चला गया। ग्रामीणों ने इस घटना की तस्वीरें भी ली हैं। यह रास्ता गेरुआ नदी और जंगल से जुड़ा है, जहां अक्सर जंगली जानवर आते हैं। बरसात के बाद पानी बढ़ने से मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से चेतावनी बोर्ड लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती के दीकौली काली माता मंदिर में नवरात्री पूजा:ग्रामीण सुबह-शाम करते हैं धूप आरती, लगाते हैं जयकारे और दुर्गा चालीसा पाठ › EVM-VVPAT Testing Under CCTV Surveillance › असिस्टेंट प्रोफेसर से 24.90 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में घर बैठे कमाई का दिया झांसा, 38 ट्रांजैक्शन में उड़ाए रुपये › बहादुर गंज बाजार में एक हफ्ते से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर जलने से देवी भक्तों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026










