Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू: काउंसलिंग से पदोन्नति की मांग...

बस्ती में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू: काउंसलिंग से पदोन्नति की मांग पर BSA दफ्तर में प्रदर्शन, आमरण अनशन की दी चेतावनी

बस्ती में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति काउंसलिंग से कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में पांच पदाधिक

.

ये पांच पदाधिकारी बैठे अनशन पर

अनशन पर बैठने वालों में मारूफ खान, कृष्ण बिहारी पांडेय, नवीन कुमार चौधरी, रवि प्रताप सिंह और रीता शुक्ला शामिल हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिसर में शिक्षक एकता के नारे लगे।

11 साल बाद एकजुट हुए शिक्षक, बिचौलियों पर आरोप

शिक्षकों को संबोधित करते हुए उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि 11 साल बाद शिक्षक अपने अधिकारों के लिए फिर एक मंच पर एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति शिक्षकों के सम्मान, भविष्य और वर्षों की सेवा से जुड़ा सवाल है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से काउंसलिंग के जरिए पदोन्नति का आदेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आदेश जारी होने तक अनशन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे आमरण अनशन में बदला जाएगा। शुक्ल ने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिये पदोन्नति प्रक्रिया में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

अनशन के दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, शिवम शुक्ला, कन्हैया प्रसाद भारती, सौरभ तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, प्रणव मिश्रा, राममोहन उपाध्याय, गिरजेश कुमार उपाध्याय, रामनारायण मिश्र, ओंकार उपाध्याय, विवेकानंद, विनोद यादव, वैभव कनौजिया, चंद्रिका सिंह और सुनील पांडेय समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अनशन में संगठन के अन्य पदाधिकारी और शिक्षक भी शामिल हुए।