Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बाइक की टक्कर से बच्चे समेत दो लोग घायल: कोल्हुई के सोनचिरैया...

बाइक की टक्कर से बच्चे समेत दो लोग घायल: कोल्हुई के सोनचिरैया गांव में हादसा; घायलों का अस्पताल में इलाज जारी – Maharajganj Accident

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया में बाइक की टक्कर से 7 साल के बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

.

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हरैया मौलाही गांव के इन्द्रेश पुत्र जनार्दन एक्सट्रीम बाइक (UP56BA7029) से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से सोनचिरैया निवासी प्रिंस पुत्र रामलौटल (7) और जीरा देवी पत्नी चूल्हाई (58) घायल हो गए।

सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस के उपनिरीक्षक रविकांत सिंह और कांस्टेबल आकाश कुमार खरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बाइक और चालक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।