गौर, बस्ती में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर गुरुवार शाम कलश यात्रा निकाली गई। शाम 4 बजे केसरई से शुरू हुई यात्रा बेलाहिया चौराहे तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चले।
.
यात्रा के समापन के बाद पूजा-अर्चना की गई। श्रीमद्भागवत कथा 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
कथा में आचार्य श्री शुभम रामानुज महाराज और श्री वैष्णव जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। 3 दिसंबर को कथा के साथ पूर्णाहुति होगी।
आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती सुमावती देवी और श्री अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी हैं।







BREAKING
NEWS















