बस्ती। भाजपा ने गुरुवार को संविधान गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम और महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की। दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों की रक्षा और लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
.
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। उन्होंने इसे राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का आधार है।
मिश्र ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से संवैधानिक मूल्यों और मूल कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।

महिला मोर्चा की बैठक में मिश्र ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि हर मंडल और बूथ पर महिला मोर्चा को सक्रिय करना प्राथमिकता है। अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत वर्मा ने किया। इस दौरान गजेंद्र सिंह, सुमन सिंह, अखंड सिंह, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, नीरज त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, दुष्यंत सिंह, मीना पांडेय, सुधाकर पांडेय, प्रांजलि श्रीवास्तव, वैष्णवी मिश्रा, दीपक उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव और आदित्य शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















