Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बहादुरपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल की: धरने में 24...

बहादुरपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल की: धरने में 24 हजार रुपए मासिक मानदेय, कैशलेस इलाज और सेवा संबंधी मांगें उठाईं – Basti Bahadurpur Gram Rozgar Sevak Strike

बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ ने सांकेतिक धरना दिया। लखनऊ के इको गार्डन में 17 नवंबर से चल रहे धरने के समर्थन में ग्राम रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल की।

.

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करने में लंबे समय से भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय, चिकित्सा सुविधा और सेवा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चल रहा है।

धरने के जरिए ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदेश सरकार से मांगों पर विचार कर निर्णय लेने की अपील की। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी होने तक कलमबंद हड़ताल और काम का बहिष्कार जारी रहेगा।

संघ ने न्यूनतम 24 हजार रुपए मासिक मानदेय तय करने और हर महीने समय पर भुगतान की मांग की। ग्राम रोजगार सेवकों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा संगठन की ओर से बताई गई आरओ पॉलिसी लागू करने और ग्राम रोजगार सेवकों को ग्राम विकास सहायक पदनाम से जोड़कर संबंधित कामों में शामिल करने की मांग की गई।

धरने में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री राजेश कुमार यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया, अशोक कुमार, सुरेश कुमार यादव, नितेश कुमार, प्रियंका देवी, अजय कुमार निषाद, अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, रामकेश यादव, संध्या वर्मा, अमित पाठक, अनामिका शर्मा, शशिकला और अनुपमा चौधरी मौजूद रहे। संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी धरने में शामिल हुए।