महराजगंज के चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर ‘संविधान संवाद’ और ‘एक स्वर-एक संविधान’ कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 560 छात्राएं शामिल हुईं।
.
कार्यक्रम में निचलौल के न्यायिक अधिकारी अमनदीप मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और संविधान की प्रस्तावना, मुख्य प्रावधानों, मौलिक अधिकारों और नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी।
छात्राओं के लिए संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई। छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया और संविधान से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम के अंत में अमनदीप ने छात्राओं और शिक्षकों को संविधान की रक्षा करने और मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक कृष्ण मोहन शर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

















