श्रावस्ती में मारपीट और गाली-गलौज के आठ साल पुराने मामले में कोर्ट ने चार दोषियों को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई। प्रत्येक पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। फैसला गुरुवार को सुनाया गया।
.
पुलिस के मुताबिक, सिरसिया थाना क्षेत्र के सर्राबोझी गांव के बुधराम पुत्र रमेश्वर, लल्लू पुत्र बुधराम, ननके पुत्र बुधराम और पटवारी पुत्र बुधराम के खिलाफ 2018 में मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज हुआ था। चारों के खिलाफ धारा 323 और 504 के तहत कार्रवाई की गई थी।
श्रावस्ती पुलिस ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत कोर्ट में मामले की पैरवी की। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने लंबित मामलों की निगरानी की और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह समेत संबंधित अधिकारियों को पैरवी के निर्देश दिए थे।
जेएम श्रावस्ती के न्यायाधीश दिलीप कुमार साहनी ने गुरुवार को चारों दोषियों को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।






























