26 नवंबर 2026 को महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी ने संविधान दिवस मनाया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय, सभी समवायों और सीमा चौकियों पर कार्यक्रम हुए।
.
कार्यक्रमों में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। भारतीय संविधान की महत्ता, उसके मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया।
अधिकारियों और जवानों को संविधान की प्रस्तावना का भाव समझाया गया। उन्हें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन और काम में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कहा गया कि संविधान देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक समरसता का आधार है। अधिकारों के साथ हर नागरिक और सरकारी सेवक की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्य निभाए और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने में योगदान दे।
इस मौके पर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने संविधान के आदर्शों, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने संविधान की भावना के अनुरूप सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के दायित्व ईमानदारी और समर्पण से निभाने का संकल्प लिया।
















