बस्ती जिले के कप्तानगंज स्थित मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज में निःशुल्क योग शिविर लगा। योग गुरु डॉ. दीनानाथ पटेल ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व और शारीरिक-मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रोज योग करने की सलाह दी।
.
डॉ. पटेल ने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच बढ़ती है। नियमित योग से शरीर में लचीलापन बना रहता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और वज्रासन के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने योग करने का सही तरीका भी बताया।
डॉ. पटेल ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। नियमित योग और संतुलित दिनचर्या से विद्यार्थी अपना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रख सकते हैं।
शिविर में विद्यालय के संरक्षक हरिशंकर पांडेय, अशोक चौधरी, लालजी यादव, आनंद द्विवेदी, चंद्रशेखर, रामसूरत वर्मा, शीला वर्मा, रजनी पांडेय, शैलेंद्र वर्मा, तनु, रागिनी, सपना, अंकिता, पूनम और हरिश्चंद्र तिवारी मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी शिविर में शामिल हुए।

















