महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बाइक पर छह युवकों के सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और मोटरसाइकिल सीज कर दी।
BREAKING
NEWS
.
बुधवार शाम वायरल हुए वीडियो में छह युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सड़क पर जाते दिख रहे थे। वीडियो को एक स्थानीय युवक ने बनाया था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना था कि एक बाइक पर छह लोगों के सवार होने से सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संबंधित मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।






























