श्रावस्ती के लक्ष्मण नगर में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
.
वीडियो में घर के बाहर ईंटों के ढेर के पास एक महिला और पुरुष आपस में उलझते दिख रहे हैं। महिला पुरुष का कुर्ता पकड़कर खींचती नजर आती है। आसपास खड़े लोग दोनों को छुड़ाने और समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति कहता सुनाई देता है, “ये देखा जाए पूरा घर।” इससे विवाद घर या जमीन को लेकर होने की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने खुद को नीचे गिराकर सिर में चोट पहुंचाई। इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद साफ होगी।
BREAKING
NEWS















