विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत उमरिया में गुरुवार को विधायक दूध राम ने अम्बेडकर पार्क का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे।
.
विधायक दूध राम ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों, संघर्ष और समाज के लिए उनके योगदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्क सामाजिक समानता और जागरूकता के प्रतीक होते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श अपनाकर शिक्षा, समानता और भाईचारे की भावना मजबूत की जा सकती है।
ग्रामीणों ने पार्क निर्माण को गांव के विकास और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया। उनका कहना है कि पार्क बनने से लोगों को सार्वजनिक जगह मिलेगी, जहां सामुदायिक कार्यक्रम हो सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि करुणेश, बीडीसी अजय ओझा, प्रतिनिधि राम गोपाल, समाजसेवी कृष्ण प्रसाद, रामकेश, चंदन, प्रदीप कुमार, रामदौड़, रामसूरत और राममूरत सहित क्षेत्र के कई लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में लोगों ने पार्क का निर्माण समय पर पूरा होने की उम्मीद जताई।






























