श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गणेशपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार घायल हो गए। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में चल रहा है।
.
ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐठा निवासी राजेश कुमार, मथुरा प्रसाद के पुत्र हैं। वे गेहूं पिसवाने गए थे। काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौटते समय गणेशपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
टक्कर के बाद राजेश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी।
यूपी 32 बीजी 8816 नंबर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी गिरजेश सिंह और पायलट सुरजीत कुमार ने राजेश को प्राथमिक उपचार दिया और सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया।
BREAKING
NEWS















