श्यामदेउरवां में गुरुवार को पुरानी रंजिश में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इसमें तीन युवक घायल हुए। संदीप और शिवम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां संदीप की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां निवासी जयकिशन बुधवार रात मुहम्मदपुर गांव काम से गया था। उसने अपनी बाइक संदीप कुमार (18) के घर के सामने खड़ी की। संदीप की मां ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। आरोप है कि गुरुवार सुबह 11:30 बजे संदीप अपने छोटे भाई शिवम (14) के साथ श्यामदेउरवां पहुंचा। वहां जयकिशन ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उन्हें घेरकर लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट में संदीप, शिवम और जयकिशन घायल हुए। तीनों को परतावल सीएचसी ले जाया गया, जहां से संदीप और शिवम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसओ महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चौरा बनगवा के 3 युवाओं की सड़क हादसे में मौत:सांसद-विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया, आर्थिक मदद दिलाने को कहा › पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:निचलौल पुलिस ने कपिया तिराहे के पास से पकड़ा, न्यायालय में पेश किया › ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 गिरफ्तार:बस्ती में मदद के बहाने कार्ड और PIN लेकर खाते से निकालते थे रुपए › बहराइच में तेंदुए के हमले से बछिया की मौत:गन्ने के खेत में मिला शव, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग से कार्रवाई की मांग“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















