बस्ती में महादेवा चौराहे पर गुरुवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में क्षतौरा निवासी नीरज (25) पुत्र रामजन्म की मौत हो गई। हादसा लालगंज रोड पर देसी शराब की दुकान के सामने हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, टोल प्लाजा से बचने के लिए बड़े वाहन महादेवा चौराहे से होकर गुजरते हैं। इससे चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। लालगंज रोड पर टेंपो खड़े रहने से भी आवागमन बाधित होता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले भी उठ चुकी है कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और सड़क पर टेंपो खड़े होने पर कार्रवाई की मांग पहले भी की जा चुकी है। इस संबंध में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। हादसे के बाद लोगों ने बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और टेंपो के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। नीरज की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। इस हादसे ने महादेवा चौराहे पर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को एक बार फिर सामने ला दिया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बस्ती पहुंचे राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह:श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, कई भाजपा नेता भी शोक व्यक्त करने आए › बहराइच में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन:नानपारा में किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित › शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान:नासिरगंज में विधिवत पूजा-पाठ, देर रात होगी आरती; पुलिस-प्रशासन अलर्ट › बलरामपुर में सामूहिक विवाह समारोह में 234 जोड़े बने हमसफर:कुछ जोड़ों के समारोह में शामिल होने के बाद भी आएगी बारात“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















