निचलौल पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय दुर्गेश चौधरी को कपिया तिराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यह गिरफ्तारी अपराध रोकने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। निचलौल पुलिस टीम ने दुर्गेश चौधरी (23) पुत्र कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया। वह कोहड़वल, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उसे केस नंबर 251/26 में तलाश थी। आरोपी दुर्गेश पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 115(2), 352 और 351(3) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल वीर अभिमन्यु और कांस्टेबल रामप्रीत थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिद्धार्थनगर में EVM की जांच का डीएम ने किया निरीक्षण:CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया, डमी चुनाव चिह्न अपलोड कर परखी जा रही कार्यक्षमता › अंडे की दुकान चलाते हैं पिता, बेटे ने रचा इतिहास:सिसवा के इमामुद्दीन अंसारी का यूपी पुलिस में चयन, 12-15 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता › एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, मुंशी के मोबाइल पर आया मैसेज › Bahraich Saryu River Drowning | NDRF Search Operation Continues“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















