महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक की कुईया कंचनपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के लिए कार्यक्रम हुआ। सर्वहितकारी सेवाश्रम संस्था के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी और स्थानीय सदस्य शामिल
.
कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाना, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता उर्फ अनीता राज ने लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से बच्चों, खासकर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास पर असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों, डायरेक्टर लौलेश तिवारी, लक्ष्मी, गीता, गुजराती, संगीता और समुदाय के हर सदस्य की भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। पात्र परिवारों से योजनाओं का लाभ लेने और जरूरतमंद परिवारों तक उनकी जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।
लोगों से कहा गया कि बाल विवाह की किसी संभावित घटना की जानकारी मिलने पर 1098 पर सूचना दें।
















