Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश राप्ती पौधशाला में 5 लाख पौधे तैयार: डेढ़ लाख पौधे विभागों को...

राप्ती पौधशाला में 5 लाख पौधे तैयार: डेढ़ लाख पौधे विभागों को बांटे गए, ग्राम पंचायतों में यूकेलिप्टस की मांग सबसे ज्यादा – Shravasti Rapti Nursery News

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज में स्थित राप्ती पौधशाला में इस साल 5 लाख पौधे तैयार किए गए। इनमें से डेढ़ लाख पौधे अलग-अलग विभागों को बांटे जा चुके हैं। वन विभाग ने पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए पौधशाला में ये पौधे तैयार किए हैं।

.

वन विभाग के मुताबिक, ग्राम पंचायतों में यूकेलिप्टस के पौधों की मांग सबसे ज्यादा है। अमरूद, आंवला, कदम, सागवान, शीशम और साखू के पौधों की मांग इसके मुकाबले कम रहती है। विभाग सभी प्रजातियों के पौधे देने के लिए तैयार है।

विभाग का कहना है कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए फलदार और छायादार पौधे लगाना भी जरूरी है। इसलिए पौधशाला में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

वन विभाग ने ग्राम पंचायतों, स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और आम लोगों से पौधे लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की है। विभाग ने पौधों की देखभाल करने को भी कहा है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना है कि पौधों की सही देखभाल से आने वाले समय में क्षेत्र हरा-भरा हो सकता है।