गौर थाना क्षेत्र के बैरवा गांव के खेतों में संदिग्ध पदचिह्न मिले हैं। शुक्रवार सुबह सूचना पर रामनगर रेंज की वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। जंगली जानवर की आहट से ग्रामीण चिंतित हैं।
.
वन दरोगा नरूलहुदा के नेतृत्व में वन रक्षक दयाशंकर यादव और शत्रुघ्न यादव ने ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम ने पंकज सिंह से जानवर के हुलिए के बारे में पूछा और खेतों में मिले पदचिह्नों की जांच की।
मौके पर अज्ञात जानवर का मल भी मिला। टीम ने उसकी फोटो लेकर सुरक्षित रखी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पदचिह्न साफ नहीं हैं। शुरुआती जांच में फिशिंग कैट (मछली खाने वाली बिल्ली) या लकड़बग्घा होने की संभावना जताई गई है।
टीम ने आमा गांव में चाय की दुकान पर जंगली जानवर के हमले की सूचना के बारे में दुकानदार चंदू से भी पूछताछ की। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
BREAKING
NEWS















