Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश खड़े ट्राले से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत: बस्ती में एक...

खड़े ट्राले से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत: बस्ती में एक किशोर कैली अस्पताल रेफर, लहरी चौराहे के पास हादसा – Basti Bike Accident

बस्ती में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी चौराहे के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकार

.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे लहरी चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान बाइक संख्या यूपी 52 बीएच 7354 पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में पहुंचे और ट्राले में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

एक को सीएचसी में मृत घोषित किया

सूचना मिलने पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आनंद चौरसिया (21) पुत्र सूर्यनाथ चौरसिया निवासी गोपालपुर, थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरे घायल आदित्य निषाद (17) पुत्र रामनरेश निवासी गोपालपुर, थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से कैली अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।