बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चरिगांवा के पास शुक्रवार की शाम को ई-रिक्शा और नीलगाय की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप
.
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के धानी की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा की चरिगांवा के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा में सवार मेहदावल थाना क्षेत्र के अमित अग्रहरी के दो मासूम बच्चे सुभी और विधि, नायब टोला निवासी सतीश चंद्र अग्रहरी के पुत्र अभिषेक अग्रहरी तथा धानी बाजार निवासी अशोक शर्मा की पत्नी राधिका उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही धानी चौकी प्रभारी पंकज यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर राधिका को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राधिका की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

















