रोहित कुमार | बाला सराय (महसी), बहराइच3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने अमीनपुर नागरौर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों को मौसमी वस्त्र, कपड़े और फल वितरित किए। अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, महिला अपराध क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी, नगर क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा, थाना प्रभारी ददन सिंह और मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका यादव मौजूद रहीं। इनके साथ महिला आरक्षी शांति देवी, प्रियंका पाण्डेय और अमित मौर्य भी शामिल थे।
इस पहल के जरिए पुलिस ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















